धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर बेलगड़िया में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और जेआरडीए लगातार प्रयासरत है। सहकारिता विभाग द्वारा ई-रिक्शा सहयोग समिति लिमिटेड का निर्माण करा कर बेलगड़िया के लाभुकों को लगातार लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेलगड़िया स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक कार्यालय में ई-रिक्शा सहयोग समिति लिमिटेड (पलानी, बलियापुर प्रखंड) के माध्यम से समिति सदस्यों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जेआरडीए (बीसीसीएल सीएसआर) के सौजन्य से 9 लाभुकों के बीच नई ई रिक्शा की चाबी प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...