चम्पावत, मई 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। बेलखेत की क्वैराला नदी में बाढ़ से बचाव के लिए 1.25 करोड़ रुपये से सुरक्षा कार्य हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि वृहद बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत क्वैराला नदी के किनारे लगभग 225 मीटर लंबी, तीन मीटर चौड़ी और छह मीटर ऊंची जीआई वायर क्रेट का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि वायरक्रेट बनने से भू कटाव से बचाव हो सकेगा। यह भी पढ़ें- शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए समिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...