चम्पावत, मार्च 12 -- ​चम्पावत। एनएच से लगे बेलखेत में झूला पुल निर्माण को 1.92 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। सीएम धामी की घोषणा में शामिल इस पुल का निर्माण 4.81 करोड़ रुपये से किया जाना है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि बेलखेत के क्वैराला नदी में 85 मीटर लंबा झूला बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि पहली किस्त के रूप में धनराशि आवंटित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...