जहानाबाद, मार्च 18 -- मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को सफल बनाने में जुटा जिला प्रशासन समृद्धि यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण करपी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी अमृषा वैंस के द्वारा किया गया। बेलखरा में मुख्यमंत्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, सभा स्थल की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली आपूर्ति तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ...