देवघर, अप्रैल 10 -- करौं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलकियारी में शुक्रवार को मुखिया रवि दास द्वारा विद्यालय के 54 छात्र-छात्राओं के बीच समग्र शिक्षा परियोजना रांची द्वारा उपलब्ध कराए गए पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान वर्ग प्रथम और द्वितीय वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया गया l मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन, पोशाक, जूता-मौजा, छात्रवृत्ति, किताब,कॉपी आदि दिया जाता है l उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि रोजाना साफ सुथरा पोशाक पहनकर विद्यालय आकर पठन-पाठन करें l कहा कि नियमित विद्यालय आकर पठन-पाठन करने से रिजल्ट बेहतर होगा और विद्यालय का नाम रोशन होगा l उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है l इसलिए छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित नहीं हों इसका ख्याल सभी अभिभावक रखें l...