आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित बेलइसा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह ट्रेलर खराब हो गया। जिससे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। इससे करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुल पर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से खराब ट्रेलर को रेलवे ओवरब्रिज से हटवाकर किसी तरह जाम खुलवाया। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गिट्टी लदा ट्रेलर रानी की सराय की तरफ से आजमगढ़ आ रहा था। बेलइसा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही अचानक ट्रेलर खराब हो गया। जिससे जाम लग गया। इसके चलते पुल पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। धूप में जाम में फंसे यात्रियों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल, कार्यालय और कचहरी जाने वाले छात्रों के साथ अन्य लोगों को उठानी पड़ी। बेलइसा निवासी दिनेश गुप्ता, बिहारी सिंह, सभासद सुरेश शर्मा आद...