गढ़वा, मार्च 1 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थानांतर्गत ललगड़ा गांव निवासी रियाज अंसारी के पांच वर्षीय पुत्र अजमेर अंसारी बेर तोड़ने के क्रम में कुएं में गिर गया। उससे उसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार करीब 10 बजे की है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार उनका बच्चा बेर खाने गया हुआ था। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने लगे। उसके बाद भी नहीं मिलने पर उसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर आसपास खोजबीन शुरू की। उसी क्रम में झाड़ियों से ढंका एक कुएं पर नजर पड़ी। वहां देखने पर बच्चा कुएं में गिरा हुआ पाया गया। उसके बाद उसे तत्काल बाहर निकाला गया। जबतक उसे बाहर निकाला गया तबतक उसकी मौत हो गई थी। बच्चे के पॉकेट में बेर भी पाया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.