कन्नौज, मार्च 20 -- तिर्वा । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहसार में मां के साथ हुई अभद्रता का बदला लेने के लिए एक नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही आठ वर्षीय दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी किशोर ने मासूम को बेर खिलाने के बहाने खेत पर बुलाया और बाजार से खरीदे गए चाकू से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बालक ने कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मृतक असद के पिता शानू ने उसकी मां के साथ अभद्रता की थी। इसी अपमान की आग में जल रहा किशोर लगातार बदले की योजना बना रहा था। बुधवार को उसने बाजार से 20 रुपये में एक चाकू खरीदा। अगले दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उसने असद को बेर खिलाने का लालच देकर सरसों के खेत में बुलाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.