रामगढ़, दिसम्बर 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को गिद्दी सी वर्कर्स क्लब में हुई। जिसमें गिद्दी सी लेबलिंग कमेटी को नए सिरे से सुदृढ़ करके मजबूती के साथ आंदोलन करने की निर्णय लिया गया। लिफटर और क्रसर मालिक को आवेदन देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तुफानी राम और संचालन गणेश महतो ने की। जबकि बैठक में देव कुमार महतो, राजेश्वर महतो, राजकुमार राजू, महेंद्र महतो, रतिलाल मरांडी, पोखलाल महतो, विजय तुरी, अली हुसैन, दिनेश्वर महतो, जयनंदन ठाकुर, संदीप कुमार, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...