बेरोजगार लैब तकनीशियनों ने सीएम से मांगी नौकरी
देहरादून, अगस्त 11 -- बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों का आंदोलन मंगलवार को 86वें दिन भी जारी रहा। दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच और लंबे संघर्ष के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में मुलाकात हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने लैब तकनीशियनों की चार सूत्रीय मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले 26 वर्षों से डिग्रीधारी लैब तकनीशियन रोजगार की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लैब तकनीशियन के पदों का सृजन और नियमित भर्ती नहीं होने से बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने आईपीएचएस मानकों के अनुसार पद सृजन, लैब तकनीशियन सेवा नियमावली बनाने और वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती की मांग की।इसके अलावा लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.