बेरोजगार लैब तकनीशियनों की 31 की बैठक पर टिकी उम्मीदें
देहरादून, अगस्त 23 -- देहरादून। एकता विहार में अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना रविवार को 97वें दिन भी जारी रहा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चंद्र खाली एवं महासचिव मयंक राणा ने बताया कि आंदोलन को जल्द 100 दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद 11 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हुई थी। इसके बाद अब 31 अगस्त को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। चेतावनी दी कि यदि 26 वर्षों से उपेक्षित डिग्रीधारी तकनीशियनों का इस बैठक में समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। धरना स्थल पर उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, विजय पांडे, सर्वेश वशिष्ठ सहित कई सदस्य मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.