कन्नौज, अगस्त 28 -- कन्नौज। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुमा सौर्य ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरुकता वाहन कन्नौज संसदीय क्षेत्र में स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम आयोजक अंवेश चौहान ने कहा कि जागरुकता वाहन से सपा कार्यालय में नौजवान, बेरोजगार युवा अपने क्षेत्र में रहकर ही ट्रेनिंग लेकर प्रदेश की सोलर कंपनी में कार्य करने व स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके। बाहर रहकर एवं अत्यधिक खर्च के कारण नौजवान बाहर रहकर ट्रेनिंग लेने में असमर्थ हैं। सोलर जागरुकता के तहत कालेज, स्कूल, सामान्य लोग भी इस वाहन से लाभ ले सकते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, भोले कुरैशी, रामशंकर लोधी, संजय दुबे, बजरंग सिंह चौहान, य...