रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के क्रम में बुधवार को आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एवं दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत चयन प्रक्रिया विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने दोनों योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया। साक्षात्कार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत चार आवेदनों और होम स्टे योजना के दो आवेदनों की प्रस्तुति दी गईं। समिति ने आवेदकों से उनके व्यावसायिक अनुभव, भूमि की स्थिति एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी ली। योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 7 वाहन मद में 7 और 5 गैर वाहन मद में 1 आवेदनों को ऋण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.