जमशेदपुर, मई 30 -- जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी ने कहा कि जिले के अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं के नियोजन की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि इन्हें निजी कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार देने के विशेष प्रयास किए जाएं। रोजगार मेलों, करियर काउंसिलिंग की जानकारी सोशल मीडिया एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।श्रम विभाग द्वारा संचालित ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के शत-प्रतिशत निबंधन और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर देने ...