सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर उनके शैक्षिक व पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल कर फर्जी फर्में बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 1200 से अधिक फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.30 लाख रुपये नकद, तीन लैपटॉप, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 70 जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्रों की प्रतियां, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, पासबुक, सोने की अंगूठियां, चेन और बिना नंबर की महिंद्रा कार सहित अन्य सामान बरामद किया है। ऐसे हुआ खुलासा एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि...