बेरोजगारी से तंग युवक फांसी पर झूला
हमीरपुर, मई 29 -- मौदहा। ग्राम पढ़ोरी में बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ोरी में बेरोजगारी से तंग आकर 35 वर्षीय परमेंद्र पुत्र हेतराम प्रजापति ने शुक्रवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के अपने पीछे तीन बेटियों समेत पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.