मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी द्वारा विधान परिषद में स्नातक बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता की मांग करने पर जनवादी संघर्ष मोर्चा बिहार ने आभार प्रकट किया है। जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने कहा कि स्नातक बेरोजगारों को पांच हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की मांग स्वागत योग्य है। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक उत्तीर्णों को रोजगार की कोई गारंटी नहीं होना दुखदायी है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि पढ़े-लिखे लोगों की सरकार को चिंता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.