बेरोजगारी जैसी समस्या है हादसे की वजह: राजेश
गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने जिला संयोजक राजेश यादव के नेतृत्व में रविवार को सदर प्रखंड के खंडीहा गांव का दौरा किया। टीम ने पिछले दिनों सीपी साइडिंग में हुई घटना में मारे गए दिलीप दास के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर राजेश यादव ने कहा कि इस तरह की हृदयविदारक घटनाओं की मुख्य वजह स्थानीय स्तर पर व्याप्त बेरोजगारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीएल और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जिन विस्थापितों की जमीनें ली गईं, उन्हें रोजगार का कोई साधन नहीं दिया गया। आज भी गरीब आजीविका के लिए कोयला चुनने पर मजबूर हैं, जिन्हें प्रशासन और प्रबंधन कोयला चोर का ठप्पा दे देता है। यादव ने मांग की है कि सीसीएल रैक लोडिंग जैसे कार्यों में पूरी तरह से स्थानीय मजदूरों को श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.