कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज क्षेत्र में आकर्षक बोर्ड-होर्डिंग्स व बैनर के जरिए लोगों को आकर्षित करने वाले अधिकांश डाइग्नोसिस सेंटर मानकविहीन होने पर भी बेरोकटोक संचालित हो रहे हैं। बिना पंजीकृत अस्पतालों की क्षेत्र में भरमार तो है ही, ऐसे डाइग्नोसिस सेंटर्स की संख्या भी कम नहीं है। पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में नवजात की मृत्यु, जच्चा के मरणासन्न अवस्था में पहुंचने और संबंधित अस्पताल द्वारा पीछा छुड़ाने का मामला इन दिनों काफी गर्म है। क्षेत्र के लोग इस संबंध में व्यापक और असरदार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ निजी अस्पतालों से अधिक कप्तानगंज कस्बा समेत क्षेत्र में पैथोलॉजी, एक्स-रे तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। कप्तानगंज सीएचसी में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक क्षेत्र में सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.