कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरुई में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत सामने आई है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। इसकी बानगी बनाए गए आरआरसी पर लटक रहा ताला दे रहा है। जिम्मेदार हैं कि शासन के महत्वपूर्ण कार्य को लेकर हो रही अनदेखी पर चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरआरसी का संचालन निर्माण के बाद से आज तक नहीं हो सका है। इसके कारण कचरा प्रबधंन भी नहीं हो पा रहा है और इधर-उधर फेंका जा रहा है। इससे गांव में गंदगी बढ़ रही है और संक्रम फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए इस केंद्र का बंद रहना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द सेंटर का ताला खुलवाकर आरआरसी का नियमित संचालन...