बेरुआ चौराहे पर युवक को दौड़ाकर पीटा
कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- चरवा के बेरुआ चौराहे पर आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य आयोजित भंडारे में हुए विवाद को लेकर युवक को दौड़ा कर पीटा गया। लाठी-डंडा से लैस दबंगों ने युवक को घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चरवा के बिरौली निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र रामबहोरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बताया कि 14 अप्रैल को गांव में आम्बेडकर जयंती मनाई गई थी। शाम को भंडारे का आयोजन था। कारीगर खाना बना रहा था। इसी दौरान वहां पहुंच कर पन्नालाल ने विवाद किया था। कारीगर को मारापीटा था। नरेंद्र ने पन्नालाल को भगा दिया था। इसी खुन्नस में रविवार को पन्नालाल, उसके बेटे बोतल, भांजे व साथी बहइट उर्फ शिव प्रसाद ने बेरुआ चौराहा के समीप घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा से पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो दौड़ाकर पीटा गया। किसी तरह लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.