गंगापार, अप्रैल 9 -- जिलाधिकारी द्वारा जांच के बाद बेरी ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाये जाने के बाद ब्लाक कर्मियों ने ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर मांडा विकास खंड के ग्राम पंचायत बेरी के ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये कार्यों में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाये जाने पर डीएम प्रयागराज ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत के संचालन हेतु त्रिस्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश के अनुपालन में एडीओ पंचायत अरुण कुमार यादव व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ला बेरी गांव पहुंचे। ग्राम पंचायत के निर्वाचित तेरह सदस्यों में एक सदस्य मृतक और तीन सदस्य परदेश होने के कारण कुल नौ सदस्य मौजूद रहे। सर्वसम्मति...