पिथौरागढ़, जून 20 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती ने लोनिवि के प्रभारी अधिशासी अभियंता को पत्र देकर बेरीनाग-रीठा-रैतौली-मुवानी मोटर मार्ग के शेष 3 किमी सड़क निर्माण तथा रमतड़ में रामगंगा नदी पर मोटर पुल के निर्माण की मांग की है। शनिवार को खाती ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद इन परियोजनाओं पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रमतड़ में पुल और मुवानी तक सड़क पूरी होने से बेरीनाग से जिला मुख्यालय की दूरी कम होगी तथा अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने पोखरी-चौली-चंडिका घाट मोटर मार्ग के अवशेष हिस्से के निर्माण और तुलानी में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 80 मीटर लंबे मोटर पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेज करने की भी मांग की। इन परियोजनाओं से गंगोलीहाट, बेरीनाग, कनालीछीना और वाराबीसी क्षे...