बाराबंकी, मार्च 18 -- रामनगर। क्षेत्र में बेरिया डबल नहर पर बने संकरे पुल के किनारों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। पुल के टूटे किनारों पर सुरक्षा के लिए बांस की बनाई गई बैरिकेटिंग में से कुछ बांस गायब हो गए हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने यहां मजबूत बल्ली गाड़कर किनारों को सुरक्षित कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ करीब सात मीटर चौड़ी सड़क बनी हुई है जबकि पुल मात्र तीन मीटर चौड़ा है। ऐसे में वाहन चालकों को पुल पार करने में काफी दिक्कत होती है और जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षा के लिए पहले जो बांस लगाकर बेरिकेटिंग बनाई गई थी, उनमें से कुछ बांस अब गायब हो गए हैं जिससे खतरा बन गया है। बताया जाता है कि पुल और सड़क के निर्माण व मरम्मत को लेकर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण वि...