हरदोई, जनवरी 14 -- मल्लावां। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालु सुबह से ही बेरिया घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। गंगा तट पर कल्प वास कर रहे लोगों ने भी स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना किया और साधुओं को दान दक्षिण भेंट की। बुधवार को साधु संतों ने विधि विधान से मकर संक्रांति का पर्व मनाया। बेरिया घाट पर गंगा स्नान कर पूजन अर्चन किया व तहरी का प्रसाद वितरित किया। भारी संख्या में भक्तों ने सुबह पहुंचकर गंगा में स्नान किया और चावल, उरद दाल मिलाकर खिचड़ी का दान किया। आचार्य जितेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार दान कर सकते हैं। पुण्य मिलेगा। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए मेहंदी घाट पुल से मल्लावा तक बड़े व...