मेरठ, मार्च 7 -- नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रेडियो-डायग्नोसिस विभाग में "बेरियम स्टडीज" विषय पर एक गेस्ट लेक्चर हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. लालेन्द्र, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली एवं पूर्व विभागाध्यक्ष रहे। 36 पीजी विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। डॉ. उप्रेती ने बेरियम स्टडीज से संबंधित आधुनिक तकनीकों, उसके डायग्नोस्टिक महत्व तथा क्लीनिकल उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी अग्रवाल का नेतृत्व रहा। इस अवसर पर डॉ. अमिता गर्ग (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), प्रो. रेडियो-डायग्नोसिस विभाग डॉ. संदीप अग्रवाल, प्रोफेसर एनाटोमी विभाग डॉ. शिल्पा गुप्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...