लखनऊ, जनवरी 31 -- सीतापुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. बच्चू लाल की बुजुर्ग बहू बेरा जांच के लिए केजीएमयू से लेकर सीएमओ कार्यालय तक घंटों भटकती रहीं, लेकिन तमाम नियमों के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। आखिर में उन्हें बिन जांच के ही बैरंग लौटना पड़ा। सीतापुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. बच्चू लाल अवस्थी की बहू राधा अवस्थी (68) सीतापुर पुलिस लाइन में रहती हैं। उनके एक कान में गंभीर समस्या है। दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्हें ब्रेन स्टेम इवोक्ड रिस्पॉन्स ऑडियोमेट्री (बेरा) जांच की जरूरत है। सीतापुर से उन्हें केजीएमयू के लिए रेफर किया गया था। दिन भर परेशान रहीं दादी-पौत्री शनिवार सुबह राधा अवस्थी अपनी पौत्री उत्कर्षा के साथ केजीएमयू पहुंचीं। केजीएमयू में काफी मशक्कत के बाद उनका पंजीकरण हुआ। पर, बेरा जांच से पहले उन्...