समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- केशवा कुमार सिंघिया,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल में ही मई की तरह गर्मी महसूस किया जाने लगा है। लोग तेज तपती गर्मी से परेशान है। गर्मी बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अपना दैनिक कार्य सुबह-शाम निपटा रहे हैं। खासकर दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लगातार तापमान बढ़ने से आने वाली मई माह में और अधिक गर्मी होने की चिंता लोगों को सताने लगी है। सुबह के बाद से ही बेवजह घरों से बाहर निकलने में लोग बचने लगे हैं। यह भी पढ़ें- बेरहम हुआ मौसम, अप्रैल में मई की तरह गर्मी वहीं निजी व सरकारी सभी स्कूलों के खुले रहने के कारण नन्हें- नन्हें बच्चे को स्कूल जाने की मजबूरी बनी हुई है। हालांकि गर्मी को देखते हुए स्कूलें मॉर्निंग में चलाई जा रही है...