उरई, जून 22 -- उरई, संवाददाता। वार्ड नंबर 13 बघौरा मोहल्ले में कूड़ा कलेक्शन को लेकर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज होकर उग्र साथी सफाई कर्मियों ने भगत सिंह चौराहे पर कूड़ा गाड़ियां लगाकर रोड जाम कर कोतवाली का घेराव किया। साथ ही प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो सिपाहियों से नोकझोंक हो गई। हालांकि कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया गया, तब कहीं जाकर यातायात शुरू हुआ। हालांकि करीब आधे घंटे के जाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। नगर पालिका परिषद उरई में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष की शहर के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला बघौरा में कूड़ा कलेक्शन में ड्यूटी लगी है। सोमवार को सफाई कर्मचारी वार्ड में कचरा कलेक्शन के लिए कूड़ा गाड़ी लेकर वार्ड मे...