महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी एक युवक के साथ बड़ी घटना हो गई है। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद में सोमवार की देर रात 11 बजे के करीब गांव के ही कुछ युवक उसे उठा ले गए। बेरहमी से पीटते हुए गंभीर हालत में उसे हाईवे किनारे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि फुलवरिया निवासी अरविन्द चौधरी से कुछ लोगों का मामूली विवाद हो गया था। इसी को लेकर सोमवार की देर रात गांव के ही कुछ युवक उसके घर पहुंचे और बेरहमी से पिटाई करने लगे। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद परिजन बुरी हालत में युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस...