वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 22 -- यूपी के मुरादाबाद में थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला नाला(चक्कर की मिलक) निवासी राजा(31) अपनी पत्नी फरहा(27) और तीन बच्चों के साथ रामगंगा किनारे एक साल पहले खरीदे गए एक कमरे के मकान में रह रहा था। राजा ढलाई का काम करने के साथ ही छोट वाहन भी चलाता था। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फरहा की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजा के शरीर पर चाकू से हमले के कुल 40 निशान मिले हैं, वहीं राजा की पत्नी फराह के शरीर पर चाकू के हमले के छह निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा की गर्दन पर आगे व पीछे, पीठ, चेहरा, सीना, पेट और हाथों पर चाकू के हमले के 40 निशान मिले हैं। चाकू के ताबड़तोड़ हमलों से राजा के गर्दन की नश कटने के साथ ही उसके फेफड़े और लीवर फट गए। अ...