बोकारो, नवम्बर 28 -- बेरमो, हिटी। झारखंड सरकार की आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित सेवा सप्ताह शिविर के छठे दिन गुरुवार को बेरमो अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों व नगर परिषद फुसरो के वार्डों में लोग उमड़े। ग्रामीणों व शहरवासियों की समस्याएं सुनी गई तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिए उनसे आवेदन लिए गए। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। गोमिया प्रखंड के उउवि कुर्कनालो व झिरकी परिसर में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। मंत्री ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही कुर्कनालो आजीविका महिला ग्राम संगठन को दो लाख रुपये का चेक प्रदान कर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहित किया। मंत्...