बेरमो में मजदूर कन्वेंशन की तैयारी जोर से
बोकारो, अगस्त 23 -- बेरमो। जेबीसीसीआइ-12 के गठन की मांग को लेकर कोयला उद्योग क्षेत्र में मजदूर आंदोलन तेज हो रहा है। जेबीसीसीआइ-11 की अवधि 30 जून 2026 को ही समाप्त हो चुकी है और 1 जुलाई 2026 से जेबीसीसीआइ-12 की अवधि शुरू हो गयी है। इस बीच कोल सेक्टर के कोल फेडरेशन ने आंदोलन तेज करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू और एक्टू एक मंच पर है। वहीं बीएमएस अकेले आंदोलन चला रहा है। एडिशनल महासचिव लखनलाल महतो ने कहा कि 12 सितंबर के मजदूर कन्वेंशन की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.