बोकारो, मई 9 -- बेरमो, प्रतिनिधि। प्रदेश में बिजली व पानी सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आगामी 11 मई को बोकारो डीसी कार्यालय घेराव को लेकर बेरमो में भाजपाइयों की ओर से तैयारी चल रही है। फुसरो नगर परिषद सहित बेरमो, गोमिया, नावाडीह, चंद्रपुरा व पेटरवार प्रखंड व मंडल स्तर पर बैठक कर डीसी कार्यालय घेराव में अधिक से अधिक संख्या में जुटान होने की अपील की जा रही है। कहा जा रहा है कि राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार आम जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में इस सरकार को चेताने के लिए डीसी कार्यालय घेराव को ऐतिहासिक बनाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा ने डीसी ऑफिस पर हल्ला बोला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...