बोकारो, दिसम्बर 27 -- बेरमो। शुक्रवार को बेरमो में जगह-जगह वीर बाल दिवस मनाया गया। भाजपा फुसरो नगर मंडल की ओर से करगली बाजार गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस मनाया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम व विनोद महतो एवं मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह सिख धर्म के महान गुरु थे। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, नितेश सिंह, श्रीकांत सिंह, सूरज सिंह, नवल सिंह, राजेश सिंह, अमरिंदर दुबे, नीरज पाठक एवं गुरुद्वारा के अध्यक्ष लाल सिंह आदि थे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के अमर वीर पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शहीद वीर बालकों का साहस, धर्मनिष्ठा एवं बलिदान आज की पीढ़ी के ...