बोकारो, मार्च 11 -- डीसी अजय नाथ झा के निदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला सम्मान हेतु महिला महोत्सव सप्ताह 8 15 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बेरमो प्रखण्ड सभागार में एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में एसडीओ मुकेश मछुआ, प्रमुख गिरजा देवी, बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, जिला से श्रुति शेट्टी एवं अमर कुमार शामिल हुए। इसके अलावा मुखिया कंचन देवी, चन्दना मिश्रा, सीमा महतो, सोनामुनी देवी व कैथरीन हांसदा, जेएसएलपीएस प्रखण्ड प्रबंधक अंजना सिंह, महिला पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, मुक्ति कुमार व कुमारी सुमित्रा सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं जेएसएलपीएस की दीदियां मौजूद थीं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उर्मिला देवी (बीएलओ) को नप चुनाव में 73 प्रतिश...