बेरमो के श्रमिक संगठनों की बैठक आज करगली में
बोकारो, अगस्त 4 -- बेरमो। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों के महाप्रबंधक कार्यालयों के समीप आगामी 10 अगस्त को होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मजदूर संगठनों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आगामी 5 अगस्त को सुबह 11 बजे फुसरो के करगली महिला मंडल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में बेरमो कोयलांचल के कार्यरत प्रमुख श्रमिक मजदूर संगठनों इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू और एक्टू से संबद्ध प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे। एटक नेता लखन लाल महतो ने बैठक की जानकारी देते हुए तीनों प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव एवं सभी प्रमुख नेतृत्वकारी साथियों से तय समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, ताकि 10 अगस्त के आंदोलन को ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.