बोकारो, फरवरी 4 -- बेरमो। जैक की ओर से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। बेरमो क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है। पहली पाली में मैट्रिक की तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। मैट्रिक के लिए आइआइटी व अन्य वोकेशनल विषय तथा इंटरमीडिएट के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त तरीके से संपन्न हो। निरीक्षण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.