बेरमो के कई युवा बने गौ सेवा की बन रहे मिसाल
बोकारो, मई 22 -- बेरमो। बेरमो क्षेत्र के कुछ युवा आज समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभर रहे हैं। रौनक सिंह, आयुष कुमार, कार्तिक कुमार व ममता कुमारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गौ सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। इन युवाओं की सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण हर किसी के लिए मिसाल बनती जा रही है।
सेवा कार्य दिन हो या रात, ये युवा सड़कों पर घूमकर घायल, असहाय और बेसहारा गौवंश की तलाश करते हैं। सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गौवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाते हैं ताकि रात के समय वाहन चालकों को वे आसानी से दिखाई दे सके। किसी भी घायल गाय या बछड़े की सूचना मिलते ही ये तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करते हैं और उनकी देखभाल सुनिश्चित करते हैं। इनका उद्देश्य केवल पशुओं की सेवा करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना भी है कि मूक प्राणियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.