बोकारो, जून 19 -- समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली बेरमो प्रखंड के गांधीनगर निवासी रूपाली महानंद को राजधानी रांची में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड इंपैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानवता की सेवा के प्रति उनके समर्पण तथा लेखन के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना फैलाने के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह रांची में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन इफोरिया इवेंट्स द्वारा किया गया था। समारोह का संचालन एवं आयोजन इफोरिया इवेंट्स की डायरेक्टर मारिया शहाब के नेतृत्व में किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें रूपाली महानंद का नाम विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा।

सामाजिक कार्य रूपाली महानंद लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ...