भागलपुर, मई 14 -- अलीगंज से सुधांशु की रिपोर्ट पूरे जिले में ईट उद्दोग में अग्रणी स्थान रखने वाला अलीगज में बेमौसम बरसात ने चीमनी मालिको की कमर तोड़ दी है। लाखो रुपये मूल्य के लागत से बने जमा कच्चे ईट के ढेर मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गया है। इस बेमौसम और मूसलाधार बारिश ने ईंट भट्ठा उद्योग को गंभीर संकट में डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी इस बारिश के कारण लाखों कच्ची ईंटें पानी में बह गईं, जिससे भट्ठा मालिकों को करोड़ों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यह समय ईंट निर्माण का मुख्य सीजन होता है, जब भट्ठों पर कच्ची ईंटें बनाने का काम जोर-शोर से चलता है। अचानक हुई तेज बारिश ने सुखाने के लिए रखी लाखों ईंटों को मिट्टी के ढेर में बदल दिया। भट्ठा मालिकों के अनुसार, ईंटों के घुल जाने से न केवल सामग्री बर्बाद हुई है, बल्कि मजदूरों की मेहनत ...