मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- जिले में किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। जनवरी की शुरुआत से जारी कड़ाके की ठंड ने पहले आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया, और अब बेमौसम बारिश ने सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी के शुरुआत में पड़ी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण आलू की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई थी। तापमान में गिरावट से आलू में ' झुलसा' और ' जड़ो की गलन' जैसे रोग लग गए। दवाइयों के छिड़काव से भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा , जिससे आलू की पैदावार पर गंभीर असर पड़ा और किसानों को लाखों का नुकसान हुआ। अब तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश से खेतों में खड़ी ईंख की फसल गिर गई । जिसमें किसानों को गन्ने में फुटाव व छिलाई को लेकर समस्या का सामना करना पड़ेगा। जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनो...