गिरडीह, मई 1 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से गरज-चमक के साथ हो रही बेमौसम बारिश ने विवाहोत्सवों का आनंद फीका कर दिया है। कई स्थानों पर पंडालों की वाटरप्रूफिंग कमजोर पड़ गई, जिससे सजावट और व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। बारिश के कारण मेहमानों का आगमन प्रभावित हुआ और कई कार्यक्रमों में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। विशेष अतिथियों की उपस्थिति भी नगण्य रही, जिससे आयोजकों में मायूसी देखी गई। बारिश का असर स्थानीय कारोबार और कृषि पर भी साफ दिख रहा है। ईंट व्यवसायियों को कच्ची ईंटों के खराब होने से भारी नुकसान हुआ है, वहीं जायद (जेठुआ) फसल और आम की बागवानी करनेवाले किसानों को भी क्षति झेलनी पड़ी है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने पहुंचाया आम के फलों को नुकसान अचानक बदले मौसम ने खुशी के माहौल पर पानी फेरते हुए चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- जि...