सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार की देर रात हुई बेमौसम बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से लोगों को राहत दी। वहीं दूसरी ओर तेज हवा और आंधी के कारण कई जगहों पर नुकसान की स्थिति भी पैदा हो गई। शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गरज व हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। तेज हवाओं के कारण शहर के नीचे बाजार दुर्गा होटल के सामने लगा सीमेंट का बिजली पोल गिर गया। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुई लेकिन इस हादसे का शिकार होने से लोग बाल बाल बच गए। इधर बिजली का खंभा गिरने से घंटों तक के लिए बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इधर बारिश के दौरान चली तेज हवाओं ने शहर और ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ों की डालियों को तोड़ दिया। शहर के नगर परिषद कार्यालय के पास भी एक आम के पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। इस घटना में भी किस...