बलरामपुर, मार्च 20 -- शुक्रवार को हुई तेज आंधी और बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं रबी फसलों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इस समय गेहूं, सरसों और चना जैसी फसलें पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में बारिश और तेज हवाएं किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल गिर सकती है, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होती है और उत्पादन में कमी आ सकती है। वहीं सरसों की फसल में दाने झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। चना और अन्य दलहनी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसलों को भारी क्षति हो सकती है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में जलभराव न होने दें और मौसम साफ होते ही आवश्यक प्रबंधन कार्य करें। बेमौसम बारिश ने किसानो...