छपरा, मार्च 21 -- - कटाई से पहले खेतों में गिरी गेहूं की फसल, गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका - आंधी-बारिश से आम-लीची के मंजर झड़े, मूंग की बुआई पर भी संकट संपादक जी का टास्क है छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने सारण जिले के किसानों की महीनों की कड़ी मेहनत पर एक झटके में पानी फेर दिया है। कटाई के बिल्कुल मुहाने पर खड़ी सुनहरी रबी फसलें बेमौसम बारिश और तेज आंधी की मार से खेतों में धराशायी हो गईं। जिन खेतों में कुछ दिन पहले तक लहलहाती फसल किसानों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगा रही थी, वहीं अब गिरी हुई फसल और बढ़ी नमी किसानों की चिंता का कारण बन गई है। गेहूं की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि दलहन और तिलहन की खेती भी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता गिरने और बाजार में उचित मूल्य नहीं मिलने की ...