बांदा, मार्च 21 -- Banda News: बुंदेलखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल को देख नरैनी तहसील के मोतियारी गांव के एक किसान को हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल दौड़े, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरैनी तहसील क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी बसंत यादव ने बताया कि उनके चचेरे भाई 50 वर्षीय उद्र प्रताप यादव उर्फ डब्लू रात में हुई बारिश के बाद सुबह 5 बजे खेत देखने गए थे। बारिश और तेज हवा के चलते खेतों में पककर खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिरी पड़ी थी। इसके बाद वह सदमे में आ गए। चुपचाप वह घर आए और सीने में दर्द की बात कहते हुए चारपाई पर लेट गए। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.