हरिद्वार, मार्च 20 -- क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसके चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों के अनुसार, रात में चली तेज हवाओं के कारण गेहूं की अधिकांश फसल गिर गई। मौसम में लगातार बदलाव से स्थिति और बिगड़ने का खतरा है। किसान मनोज चौहान ने बताया कि इस समय गन्ने की अगेती बुवाई चल रही है, लेकिन बारिश के कारण बोया गया बीज खराब होने की आशंका है, जिससे दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। इसके अलावा, सरसों की पकी हुई फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश से सरसों के दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उत्पादन में गिरावट आएगी। बहादराबाद, बोगला, रोहालकी किशनपुर, अलीपुर, अहमदपुर, इब्राहिमपुर, सलेमपुर, खेड़ली, बेगमपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.