रामपुर, फरवरी 1 -- बिलासपुर। रविवार की सुबह से आसमान में छाए काले-काले बादलों और रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने क्षेत्र के अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। दोपहर तक जारी रही इस बारिश ने रबी की फसलों, विशेष रूप से मटर, सरसों और दलहन को काफी नुकसान पहुंचाया है। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर मटर की फसल की तुड़ाई चल रही है। जबकि कुछ स्थानों पर अभी मटर तैयार नहीं हुई है। लेकिन बेमौसम बारिश ने उसे खेतों में ही सड़ाने की स्थिति पैदा कर दी है। रविवार की सुबह शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही तथा बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया। पानी का जमाव होने के कारण फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से मटर की फलियों में कालापन आ सकता है और सरसों के फूल झड़ने से पैदावार में भारी गिरावट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.