घाटशिला, अप्रैल 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बेमौसम बारिश की मार के बीच कृषि प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड में उत्पादित तरबूज किसानों को मायूस कर बंगाल में अपनी लालिमा बिखेर रहे हैं। बारिश के कारण प्रखंड में तरबूज का उत्पादन भी कम हुआ है और कीमत में भी कमी आई है। किसान 12-15 रुपए प्रति किलो की बजाय आठ रुपए किलो की दर से तरबूज बेच रहे हैं। उत्पादित तरबूज पश्चिम बंगाल के व्यापारी ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत के बांसदा और चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया गांव के किसानों ने लगभग 25 बीघा जमीन में तरबूज की खेती की है। तरबूज की फसल तैयार हो रही है। तरबूज की बिक्री भी शुरू हो गई है। मगर इस वर्ष बे-मौसम बारिश के कारण किसानों को नुकसान होने की संभावना प्रबल है। क्योंकि बारिश के कारण लतों में तरबूज के फल कम निकल रहे हैं।किसानों का ...